Skip to main content

understan privilege motion

privileged motion is granted precedence over ordinary business because it concerns matters of great importance or urgency. Suchmotions are not debatable, although in case of questions of privilege, the chair may feel the need to elicit relevant facts from members. 

example

स्मृति ईरानी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस



स्मृति ईरानी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्‍मृति ईरानी (फाइल फोटो)नई दिल्ली: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) विवाद और हैदराबाद विश्वविद्यालय में दलित छात्र की मौत पर संसद को भ्रमित करने लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ कांग्रेस ने विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने का फैसला किया है।

पूर्व मंत्री कुमारी शैलजा और मनीष तिवारी के साथ संयुक्त पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने कहा कि संसद को भ्रमित करने के लिए कांग्रेस ईरानी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाएगी।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने न केवल सच को लेकर कृपन्नता दिखाई है, बल्कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने युवा दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के मामले में भी संसद को जानबूझ कर गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि संसद में ईरानी के बयान रोहित की मां के दावों के ठीक विपरीत थे।

रोहित की मां राधिका वेमुला के बयानों का हवाला देते हुए वासनिक ने कहा कि भाजपा और विशेष रूप से मानव संसाधन विकास मंत्री की विश्वविद्यालय परिसर राजनीति का नतीजा है कि एक मां ने अपना बेटा खो दिया। यह प्रमाणित करता है कि कैसे उनकी पार्टी क्रूरता पूर्वक विरोध को दबाने पर उतारू है।

राधिका ने शुक्रवार को कहा था कि वह स्मृति ईरानी से यह पूछने के लिए मिलना चाहती थी कि कैसे उन्होंने रोहित को राष्ट्र विरोधी कहा।