Skip to main content
नीलामी में बैंक अगर सीबीआई और सीवीसी की मदद चाहते हैं तो यह क्यों ठीक नहीं है?

[डिफॉल्टरों की परिसंपत्तियां बेचने के लिए बैंक सीबीआई और सीवीसी की मदद चाहते हैं. लेकिन इससे समस्या का समाधान नहीं होगा. द इकॉनॉमिक टाइम्स की संपादकीय टिप्पणी]
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

नीलामी में बैंक अगर सीबीआई और सीवीसी की मदद चाहते हैं तो यह क्यों ठीक नहीं है?

खबर है कि बैंक कर्ज न लौटाने वाली कंपनियों की परिसंपत्तियां बेचने में सीबीआई और केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की मदद चाहते हैं. वे चाहते हैं कि बिक्री से पहले ये एजेंसियां इन सौदों को हरी झंडी दें.

यह बेतुकी बात है. बैंकों की इस इच्छा का मतलब है कि बाद में अगर उन पर गड़बड़ी का कोई आरोप लगे तो वे कह दें कि सीबीआई और सीवीसी ने तो जांच की थी. पेशेवर उपक्रमों से इस तरह की अपेक्षा नहीं की जाती. इससे यह भी बता चलता है कि बैंकिंग व्यवस्था आज कैसे चल रही है.


बैंकों को चिंता है कि डिफॉल्ट करने वाला कोई प्रमोटर ही कहीं किसी फ्रंट या कागजी कंपनी के जरिये अपनी परिसंपत्तियां कौड़ियों के भाव वापस न खरीद ले. लेकिन इसका समाधान यह नहीं है कि सीबीआई और सीवीसी को परिसंपत्तियों के बिक्री प्रस्तावों को मंजूरी देने जैसे काम से लाद दिया जाए. समाधान यह है कि परिसंपत्तियों की बिक्री के लिए एक पारदर्शी बाजार तैयार किया जाए. अगर बाजार में पर्याप्त प्रतिस्पर्धा होगी तो बैंकों को नीलामी में अच्छे दाम मिलेंगे.

कारोबारी फैसलों के नतीजे लाभ के रूप में भी सामने आते हैं और नुकसान के रूप में भी. सरकार को अपनी वह संस्कृति छोड़नी होगी जो हर उस निर्णय को शंका की दृष्टि से देखती है जिसके नतीजे में घाटा हुआ हो.

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को भी अपने मैनेजरों को बाजार से जुड़े फायदों में भागीदार बनाना होगा. यह हास्यास्पद है कि उनका वेतन निजी क्षेत्र में काम कर रहे अपने समकक्षों की कमाई का एक छोटा सा हिस्सा होता है.

ये अधिकारी जो फैसले लेते हैं उनमें एक तरफ जोखिम की आशंका होती है तो तो दूसरी तरफ फायदे की उम्मीद. इसलिए उनके वेतन में इस तथ्य का भी योगदान होना चाहिए कि समय के साथ उनके फैसले कितने खरे उतरे. उनकी कमाई का एक हिस्सा तीन साल की अवधि के दौरान किए गए प्रदर्शन से तय होना चाहिए. आय का एक बड़ा हिस्सा उन्हें शेयरों के रूप में भी दिया जा सकता है. समाधान सीबीआई और सीवीसी पर जिम्मेदारी डालने से नहीं बल्कि अच्छे प्रदर्शन को प्रोत्साहन देकर होगा.

Popular posts from this blog

भारत के अभ्यारण्य

भारत के अभ्यारण्य ➖➖➖➖➖➖ ● भारत में सर्वप्रथम किस स्थान पर राष्ट्रीय उद्यान स्थातिप किया गया— जिम कार्बेट नैनीताल (उत्तराखंड) ● वर्तमान में देश में कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं— 100 ● वर्तमान में देश में कितने वन्य जीव अभ्यारण्य हैं— 514 ● वर्तमान में देश में कितने संरक्षण रिजर्व हैं— 43 ● वर्तमान में देश में कितने समुदाय रिजर्व हैं— 4 ● किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में सबसे ज्यादा वन्य जीव अभ्यारण्य हैं— अंडमान-निकोबार द्वीप समूह ● किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में सबसे अधिक राष्ट्रीय उद्यान हैं— मध्य प्रदेश ● कौन-सा अभ्यारण्य जंगली हाथियों के लिए प्रसिद्ध हैं— पेरियार ● दाचिगाम वन्य जीव अभ्यारण्य भारत के किस राज्य में स्थित है— जम्मू-कश्मीर में ● राजाजी राष्ट्रीय पार्क किस जानवर का प्राकृतिक आवास है— जंगली हाथी ● भारत का प्रथम तितली उद्यान कहाँ है— बन्नर घट्टा जैविक उद्यानण् बैंगालुरू (कर्नाटक) ● भारतीय गेंडे किस अभ्यारण्य में सबसे ज्यादा पाये जाते हैं— काजीरंगा अभ्यारण्य ● बुक्सा बाघ परियोजना भारत के किस राज्य में है— पश्चिमी बंगाल ● विश्व वन्य जीव कोष का प्रतीक क्या है...

about us

At samdariya coaching classes, we are committed to providing you the best in the arena whether it is the classroom atmosphere, the quality of lectures, the study material, the test series or the guidance and information. Started in 2015 with 6 students with a vision to provide quality education, samdariya is now estaliblised as the ultimate destination for Government Exam aspirants. Established as the ultimate name for Government Job Preparations, aiming to serve PAN india in Online/ Offline Education