परीक्षा की सामान्य जानकारी
म०प्र० लोक सेवा आयोग द्वारा प्रशासनिक सेवा के लिए इस परीक्षा का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता हैं. जिसके द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा में विभिन्न पदों पर अधिकारीयों की भर्ती की जाती हैं.
परीक्षा तिथि - 18 फ़रवरी 2018
परीक्षा योजना - इस परीक्षा के 2 स्तर हैं 1. प्रारम्भिक परीक्षा 2. मुख्य परीक्षा
प्रारम्भिक परीक्षा - इसमें 2 प्रश्न पत्र होते हैं प्रत्येक प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न होते हैं
प्रथम प्रश्न पत्र - सामान्य अध्ययन - 100 प्रश्न - 200 अंक - 2 घंटे
द्वितीय प्रश्न पत्र - CSAT - 100 प्रश्न - 200 अंक - 2 घंटे
मेरिट प्रथम प्रश्न पत्र से बनती हैं, दूसरा प्रश्न पत्र क्वालीफाई होता है जिसमे केवल 40% अंक लाने होते हैं.
कुल पदों का 15 गुना को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया जाता हैं
मुख्या परीक्षा - ये परीक्षा लिखित होती हैं,जिसमें 6 प्रश्न पत्र होते हैं, जो सभी अनिवार्य होते हैं
प्रथम प्रश्न पत्र - इतिहास+भूगोल+म०प्र०+ केस स्टडी - 3 घंटे - 300 अंक
द्वितीय प्रश्न पत्र - राजव्यवस्था+सामाजिक+योजनायें +अंतर्राष्ट्रीय संगठन - 3 घंटे - 300 अंक
तृतीय प्रश्न पत्र - विज्ञान + तकनीक +प्रोद्योगिकी+ अर्थव्यवस्था - 3 घंटे - 300 अंक
चतुर्थ प्रश्न पत्र - नीतिशास्त्र - 3 घंटे - 200 अंक
पंचम प्रश्न पत्र - हिंदी - 3 घंटे - 200 अंक
षष्टम प्रश्न पत्र - निबंध - 2 घंटे - 100 अंक
कुल अंक 1400 अंक
साक्षात्कार में कुल पदों के 3 गुना को साक्षात्कार के लिए चयनित किया जाता हैं .
साक्षात्कार - 175 अंक
कुल अंक 1400 + 175 = 1575
Related
Posts
pada tanggal
Tags
Vacancy