Skip to main content

प्रसिद्ध नारों के पीछे का इतिहास

प्रसिद्ध नारों के पीछे का इतिहास
≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡
1. भारत माता की जय: 
किसने दिया: किरन चंद्र बंधोपाध्याय ने भारत माता नाटक के दौरान ये नारा दिया. 
पहली बार इस्तेमाल: 1873 में नाटक मंचन के दौरान पहली बार इसका इस्तेमाल हुआ और बाद में आज़ादी आंदोलन के दौरान लोकप्रिय हुआ. 
.
2. वंदे मातरम: 
किसने दिया: बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने अपने उपन्यास आनंद मठ में साल 1882 में इस शब्द का इस्तेमाल किया. पहली बार इस्तेमाल: रवींद्रनाथ टैगोर ने साल 1896 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के अधिवेशन में इसका इस्तेमाल किया. अब ये राष्ट्रीय गीत है और हर राष्ट्रवादी कार्यक्रम में लगने वाला प्रमुख नारा है
.
3. जय जवान, जय किसान: 
किसने दिया: लाल बहादुर शास्त्री
पहली बार इस्तेमाल: साल 1965 में दिल्ली में हो रही एक जनसभा को संबोध‌ित करते हुए शास्त्री जी ने ये नारा दिया. अटल बिहारी वाजपेयी ने पोखरण विस्फोट के बाद इसमें जय विज्ञान और जोड़ दिया. 
.
4. जय हिंद: 
किसने दिया: आज़ाद हिंद फौज के मेजर आबिद हसन सफरानी
कैसे लोकप्रिय हुआ: सुभाष चंद्र बोस ने इसे आज़ाद हिंद फौज का आधिकारिक ध्येय वाक्य बनाया. आज़ादी के बाद पुलिस और सेना में भी अपना लिया गया और आज के दौर में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला नारा बना. 
.
5. सत्यमेव जयते : 
कहां से लिया: मुंडक उपनिषद
कैसे लोकप्रिय हुआ: पंडित मदन मोहन मालवीय ने साल 1918 में इसका इस्तेमाल किया; इसके बाद भारत के ध्येय वाक्य कै तौर पर इसका इस्तेमाल किया जाने लगा. 
.
6. इंकलाब ज़िंदाबाद: 
किसने दिया: मौलाना हसरत मोहानी
पहली बार इस्तेमाल: 1929 में दिल्ली विधानसभा में भगत सिंह ने धमाका करने के बाद इस नारे का इस्तेमाल किया. अब हर दल और छात्र नेता इसका इस्तेमाल करते हैं. 
.
7. करो या मरो: 
किसने दिया: महात्मा गांधी
कैसे लोकप्रिय हुआ: साल 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान इसका इस्तेमाल किया गया. 
.
8. संपूर्ण क्रांति अब नारा है ...
किसने दिया: जय प्रकाश नारायण
कब इस्तेमाल हुआ: इमरजेंसी के विरोध में 70 के दशक में जयप्रकाश नारायण ने ये नारा दिया. 
.
9. ये दिल मांगे मोर: 
ये कोई राजनीतिक नारा नहीं बल्कि पेप्सी ऐड की मशहूर लाइन थी. कारगिल युद्ध के दौरान शहीर विक्रम बत्रा ने पाकिस्तान से लड़ते इसे और लोकप्रिय बनाया. 2014 लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी ने इसका राजनीतिक इस्तेमाल किया.

Popular posts from this blog

भारत के अभ्यारण्य

भारत के अभ्यारण्य ➖➖➖➖➖➖ ● भारत में सर्वप्रथम किस स्थान पर राष्ट्रीय उद्यान स्थातिप किया गया— जिम कार्बेट नैनीताल (उत्तराखंड) ● वर्तमान में देश में कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं— 100 ● वर्तमान में देश में कितने वन्य जीव अभ्यारण्य हैं— 514 ● वर्तमान में देश में कितने संरक्षण रिजर्व हैं— 43 ● वर्तमान में देश में कितने समुदाय रिजर्व हैं— 4 ● किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में सबसे ज्यादा वन्य जीव अभ्यारण्य हैं— अंडमान-निकोबार द्वीप समूह ● किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में सबसे अधिक राष्ट्रीय उद्यान हैं— मध्य प्रदेश ● कौन-सा अभ्यारण्य जंगली हाथियों के लिए प्रसिद्ध हैं— पेरियार ● दाचिगाम वन्य जीव अभ्यारण्य भारत के किस राज्य में स्थित है— जम्मू-कश्मीर में ● राजाजी राष्ट्रीय पार्क किस जानवर का प्राकृतिक आवास है— जंगली हाथी ● भारत का प्रथम तितली उद्यान कहाँ है— बन्नर घट्टा जैविक उद्यानण् बैंगालुरू (कर्नाटक) ● भारतीय गेंडे किस अभ्यारण्य में सबसे ज्यादा पाये जाते हैं— काजीरंगा अभ्यारण्य ● बुक्सा बाघ परियोजना भारत के किस राज्य में है— पश्चिमी बंगाल ● विश्व वन्य जीव कोष का प्रतीक क्या है...

about us

At samdariya coaching classes, we are committed to providing you the best in the arena whether it is the classroom atmosphere, the quality of lectures, the study material, the test series or the guidance and information. Started in 2015 with 6 students with a vision to provide quality education, samdariya is now estaliblised as the ultimate destination for Government Exam aspirants. Established as the ultimate name for Government Job Preparations, aiming to serve PAN india in Online/ Offline Education