Skip to main content

चुम्बक तथा विद्युत-चुम्बकत्व से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

चुम्बक तथा विद्युत-चुम्बकत्व से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
➖➖➖➖➖➖➖➖
प्रश्न – चुम्बक क्या है?
उत्तर – वह पदार्थ जिसमे लौह, लौह चूर्ण या चुम्बकीय पदार्थों को अपनी ओर आकर्षित करने का गुण हो उसे चुम्बक कहते हैं।
प्रश्न – यदि एक चुम्बक को स्वतन्त्र रूप में लटकाया जाय तो वह किस दिशा को संकेत करेगा?
उत्तर – उत्तर तथा दक्षिण दिशा को

प्रश्न – चुम्बक कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर – चुम्बक दो प्रकार के होते है, जो निम्नलिखित हैं।
1. प्राकृतिक चुम्बक, 2. कृतिम चुम्बक

प्रश्न – प्राकृतिक चुम्बक क्या है?
उत्तर – वह चुम्बक जो प्रकृति में पाये जाते है, और आकर्षण तथा दिशा सम्बन्धी दोनों गुण रखते हो प्राकृतिक चुम्बक कहलाते हैं।

प्रश्न – कृतिम चुम्बक क्या है?
उत्तर – कृतिम संसाधनों से मनुष्यों द्वारा बनाये गए चुम्बक कृतिम चुम्बक कहलाते हैं।

प्रश्न – कृतिम चुम्बक कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर – कृतिम चुम्बक दो प्रकार के होते है- अस्थाई एवं स्थाई।

प्रश्न – किन चुम्बकों को अस्थाई चुम्बक कहते हैं?
उत्तर – वह चुम्बक जिनको जब तक चुम्बकत्व बल मिलता रहता है, चुम्बकत्व बना रहता है उसे अस्थाई चुम्बक कहते हैं।

प्रश्न – स्थाई चुम्बक किसे कहते हैं?
उत्तर – वह चुम्बक जो चुम्बकत्व बल हटा लेने पर भी स्थाई रूप से देर तक बने रहते हैं, उसे स्थाई चुम्बक कहते हैं।

प्रश्न – स्थाई चुम्बक बनाने के लिए कौन सा पदार्थ प्रयोग किया जाता है?
उत्तर – टँगस्टन स्टील या हाई कार्बन स्टील।

प्रश्न – स्थाई चुम्बक के विभिन्न आकार बताइये?
उत्तर – छाड़ चुम्बक, घोड़े की नाल जैसा चुम्बक और चुम्बकीय सूई।

प्रश्न – चुम्बकीय बल रेखाएं क्या हैं?
उत्तर – वह रास्ता जिस हर एक यूनिट नार्थ पोल चल सके अगर उसको स्वतन्त्र रूप से चुम्बकीय क्षेत्र में चलने दिया जाय, चुम्बकीय बल रेखा कहलाती है।

प्रश्न – चुम्बकीय बल रेखाओं की विशेषताए क्या है?
उत्तर – 1. चुम्बकीय बल रेखाएं उत्तर से निकलती हैं और दक्षिण की और जाती हैं।
2. चुम्बकीय बाल रेखाओं के लिए कोई भी पूर्ण कुचालक नहीं है।
3. चुम्बकीय बाल रेखाएं एक दूसरे को कभी नही काटती हैं।
4. वह छोटे से छोटा रास्ता अपनाने की कोशिश करती हैं।

प्रश्न – चुम्बकीय आकर्षण क्या है?
उत्तर – यदि दो विपरीत ध्रुव एक दूसरे के निकट लाये जाये तो उनमे एक बल का अनुभव होता है और दोनों ध्रुव एक दूसरे के निकट आते हैं इसी को चुम्बकीय आकर्षण कहते हैं।

प्रश्न – चुम्बकीय क्षेत्र क्या है?
उत्तर – किसी चुम्बक के आस-पास के क्षेत्र में जहां तक चुम्बकीय बल रेखाएं हो और उनके प्रभावों को महसूस किया जा सकता हो, चुम्बकीय क्षेत्र कहते हैं।

प्रश्न – चुम्बकीय फ्लक्स क्या है?
उत्तर – चुम्बक के चारो ओर बल रेखाओं की कुल संख्या चुम्बकीय फ्लक्स कहलाती हैं।

प्रश्न – चुम्बकीय फ्लक्स की MKS इकाई क्या है?
उत्तर – वैबर

प्रश्न – चुम्बकीय ध्रुव क्या होते हैं?
उत्तर – चुम्बक के दो सिरे जहां की चुम्बकीय क्षेत्र सर्वाधिक होता है चुम्बकीय ध्रुव कहलाते हैं।

Popular posts from this blog

भारत के अभ्यारण्य

भारत के अभ्यारण्य ➖➖➖➖➖➖ ● भारत में सर्वप्रथम किस स्थान पर राष्ट्रीय उद्यान स्थातिप किया गया— जिम कार्बेट नैनीताल (उत्तराखंड) ● वर्तमान में देश में कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं— 100 ● वर्तमान में देश में कितने वन्य जीव अभ्यारण्य हैं— 514 ● वर्तमान में देश में कितने संरक्षण रिजर्व हैं— 43 ● वर्तमान में देश में कितने समुदाय रिजर्व हैं— 4 ● किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में सबसे ज्यादा वन्य जीव अभ्यारण्य हैं— अंडमान-निकोबार द्वीप समूह ● किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में सबसे अधिक राष्ट्रीय उद्यान हैं— मध्य प्रदेश ● कौन-सा अभ्यारण्य जंगली हाथियों के लिए प्रसिद्ध हैं— पेरियार ● दाचिगाम वन्य जीव अभ्यारण्य भारत के किस राज्य में स्थित है— जम्मू-कश्मीर में ● राजाजी राष्ट्रीय पार्क किस जानवर का प्राकृतिक आवास है— जंगली हाथी ● भारत का प्रथम तितली उद्यान कहाँ है— बन्नर घट्टा जैविक उद्यानण् बैंगालुरू (कर्नाटक) ● भारतीय गेंडे किस अभ्यारण्य में सबसे ज्यादा पाये जाते हैं— काजीरंगा अभ्यारण्य ● बुक्सा बाघ परियोजना भारत के किस राज्य में है— पश्चिमी बंगाल ● विश्व वन्य जीव कोष का प्रतीक क्या है...

about us

At samdariya coaching classes, we are committed to providing you the best in the arena whether it is the classroom atmosphere, the quality of lectures, the study material, the test series or the guidance and information. Started in 2015 with 6 students with a vision to provide quality education, samdariya is now estaliblised as the ultimate destination for Government Exam aspirants. Established as the ultimate name for Government Job Preparations, aiming to serve PAN india in Online/ Offline Education