Skip to main content

Current affairs

कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में सुशील कुमार और साक्षी मलिक ने जीता स्वर्ण
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार वापसी की.
एक अन्य ओलंपिक पदक विजेता, साक्षी मलिक, जिन्होंने 2016 रियो गेम्स में कांस्य जीता, ने भी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता.

साक्षी ने 62 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में 13-2 के स्कोर के साथ न्यूजीलैंड की तायला तुअहिन फोर्ड को हरा कर भारत के लिए एक और स्वर्ण पदक जीता.
इससे पहले, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में तीन सालों से अधिक समय के बाद लौटते हुए, सुशील ने न्यूजीलैंड के आकाश खुल्लर को 74 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग के फाइनल में हरा कर स्वर्ण जीता.

ग्लासगो के 2014 राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीतने के बाद से अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में सुशिल कुमार का यह पहला पदक था. इसी श्रेणी में भारत के लिए परवीन राणा ने भी कांस्य पदक जीता.  इसी चैंपियनशिप के एक मुकाबले में दोनों भिड़े थे, और सुशील 5-4 से जीत का मुकाबला जीत गए थे.

आईसीसी ने एलबीडब्ल्यू हेतु निर्णय समीक्षा प्रणाली में बदलाव को मंजूरी दी

अपने पहले मुकाबले में, सुशील ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्स पेट्रस बोथा को 8-0 से हराया और राणा पर जीत हासिल की. सुशील ने कनाडा के जसमित सिंह फुलका को हराकर स्वर्ण पदक जीता.

जीत के तुरंत बाद सुशील ने, जिन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक और 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत जीता था, अपनी जीत का श्रेय मातृभूमि और कोच दिया.
राष्ट्रमंडल जीतने के तुरंत बाद, सुशील ने कुश्ती के लिए राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में इस्तीफा दे दिया क्योंकि खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने सक्रिय खिलाड़ियों को इस पद के योग्य नहीं माना था.

राष्ट्रमंडल खेल के बारे में

राष्ट्रमंडल खेलों का कार्यक्रम पहली बार 1930 में आयोजित किया गया था, और तब से हर चार साल पर (1942 और 1946 के अपवाद के साथ, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के कारण रद्द कर दिया गया था) आयोजित किये जाते हैं.
इस स्सल यह राष्ट्रमंडल खेल दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में में आयोजित किया गया है, और सबसे हाल ही 2014 में ग्लासगो, स्कॉटलैंड में आयोजित किया गया था.
खेलों की देखरेख कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (सीजीएफ) द्वारा की जाती है, जो खेल के कार्यक्रम को नियंत्रित करती है और मेजबान शहरों का चयन करती है.

Popular posts from this blog

भारत के अभ्यारण्य

भारत के अभ्यारण्य ➖➖➖➖➖➖ ● भारत में सर्वप्रथम किस स्थान पर राष्ट्रीय उद्यान स्थातिप किया गया— जिम कार्बेट नैनीताल (उत्तराखंड) ● वर्तमान में देश में कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं— 100 ● वर्तमान में देश में कितने वन्य जीव अभ्यारण्य हैं— 514 ● वर्तमान में देश में कितने संरक्षण रिजर्व हैं— 43 ● वर्तमान में देश में कितने समुदाय रिजर्व हैं— 4 ● किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में सबसे ज्यादा वन्य जीव अभ्यारण्य हैं— अंडमान-निकोबार द्वीप समूह ● किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में सबसे अधिक राष्ट्रीय उद्यान हैं— मध्य प्रदेश ● कौन-सा अभ्यारण्य जंगली हाथियों के लिए प्रसिद्ध हैं— पेरियार ● दाचिगाम वन्य जीव अभ्यारण्य भारत के किस राज्य में स्थित है— जम्मू-कश्मीर में ● राजाजी राष्ट्रीय पार्क किस जानवर का प्राकृतिक आवास है— जंगली हाथी ● भारत का प्रथम तितली उद्यान कहाँ है— बन्नर घट्टा जैविक उद्यानण् बैंगालुरू (कर्नाटक) ● भारतीय गेंडे किस अभ्यारण्य में सबसे ज्यादा पाये जाते हैं— काजीरंगा अभ्यारण्य ● बुक्सा बाघ परियोजना भारत के किस राज्य में है— पश्चिमी बंगाल ● विश्व वन्य जीव कोष का प्रतीक क्या है...

about us

At samdariya coaching classes, we are committed to providing you the best in the arena whether it is the classroom atmosphere, the quality of lectures, the study material, the test series or the guidance and information. Started in 2015 with 6 students with a vision to provide quality education, samdariya is now estaliblised as the ultimate destination for Government Exam aspirants. Established as the ultimate name for Government Job Preparations, aiming to serve PAN india in Online/ Offline Education